ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: विधायक ने नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मरीजों को किए फल वितरित

कासगंज: पटियाली समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पटियाली विधानसभा से सपा विधायक नादिरा सुलतान एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। गंजडुंडवारा, पटियाली एवं सिढपुरा  के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर विधायक ने मरीजों के हाल चाल जाने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान – खलील खान युवा सपा नेता, अभय प्रताप जिला पंचायत सदस्य, प्रांजल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,    हसमत अली, तारिक महमूद, नसीम मंसूरी, राशिद अली, ललित मिश्रा, निर्दोष तिवारी, विनय कुमार, मुमताज अली, मुकेश यादव, प्रेमसिंह शाक्य, राजनेश आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button