ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज में दी यातायात दी,किया जागरूक

आकाश गुप्ता। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर यातायात माह के दौरान मक्खन लाल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मोर्य ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और उनसे कहा कि वह यातायात नियमों का उल्लंघन वालों को भी रोके। हेलमेट लगाकर बाइक, सीट-बेल्ट लगाकर कार चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने परिवार और आसपड़ोसियों को यातायात माह का उद्देश्य बताया। इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पंपलेट बांटे साथ ही यातायात नियमों के बारें में भी बताया। इसके साथ ही सोशल मीडिया एप के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर  प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, हरिकिशोर मिश्रा, सुधीर शर्मा, देवेंद्र वर्मा, रिंकू अग्रवाल, जयप्रकाश, जनार्दन तोमर, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button