ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: तुलसीदास जी का चित्र बनाने वाली छात्रा का हुआ स्वागत

कासगंज: श्रीमद्गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की पावन जन्मभूमि, आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों की एक होनहार 11वीं की छात्रा कासगंज एस0 जे0 एस0 सीनियर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत वैष्णवी गुप्ता पुत्री मुकेश कुमार गुप्ता  ने गोस्वामी जी का चित्र बनाकर श्री तुलसी आरती मण्डल को भेंट किया। इस अवसर पर श्री तुलसी आरती मण्डल ने तुलसी स्मारक हरिपदी कुण्ड पर  बालिका का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर गोस्वामी जी का चित्रपट स्मृतिचिह्न के रूप में भेंट किया। श्री तुलसी आरती मण्डल, बालिका वैष्णवी गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान मोनू दुवे सिद्ध बाबा,दुर्गाशंकर तिवारी,राहुल वशिष्ठ, प्रागयेश त्रिवेदी, गोपाल शर्मा,सक्षम द्विवेदी, आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button