ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पंचकोसी परिक्रमा यात्रा को निकाली जनजागरण प्रभात फेरी, किया जागरूक

कासगंज: अमांपुर सोरों सूकरक्षेत्र में चार दिसबंर को होने वाली पंचकोसी परिक्रमा के जनजागरण को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विधार्थी कार्य विभाग ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान आरएसएस, विहिप, भाजपा, बजरंग दल कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक चंदन जी ने गंगा मैया की स्तुति कराई वही 4 दिसंबर को समाजिक सद्भाभाव पंचकोसी परिक्रमा में सभी से चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने उत्साह के साथ नगर में रात्रि फेरी निकालकर 4 दिसंबर चलो पंचकोसी  परिक्रमा का आवाह्न किया। इस अवसर पर नगर प्रचारक राहुल आदित्य नंदन प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, राकेश पाराशर, शिव सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, राहुल साहू, नगर प्रभारी दीपक गुप्ता चेयरमैन, नगर संयोजक मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राममोहन पाराशर, अरुण चौहान, प्रमोद गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, विजय कुमार, आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button