कासगंज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई

कासगंज: न्यौली मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्षता प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा ने की । बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार के मामले की समीक्षा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण कुशवाहा ने बताया कि जब तक जिला विद्यालय निरीक्षक से लिखित माँफी नहीं माँगते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा , जिला प्रशासन मामले में लीपापोती करने में लगा है । जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । उन्होने ने जानकारी दी है कि उनके पास एसडीएम(मो ० न०-7505038792 ) का फोन आया था , बातचीत में एसडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक से संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराने का प्रस्ताव रखा गया । जबकि संघ ने प्रस्ताव रखा है कि वार्ता जिलाधिकारी के सामने कराया जाये । 30 नवम्बर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव निश्चित है, श्रवण कुशवाहा ने कहा है कि बिना लिखित माफी के कोई समझौता नहीं होगा । घेराव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। जिसमें रणनीति बनाई गई । इस अवसर पर जिलाधक्ष कृष्ण दत्त त्रिपाठी, जिलामंत्री मनोज कुमार यादव, डा रामबरन सिंह, मोनू , मनोज कुमार शर्मा, मो० निजामुद्दीन, अभिषेक कुमार, मिथलेश कुमार, कुंदन सिंह, देवकरन मोर्य, प्रमोद कुमार यादव, सुनील तोमर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


