ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अलीगढ़ के ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत,मचा कोहराम

कासगंज: अमांपुर के सिढ़पुरा सहावर तिराहा के पास शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से ईको चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सुनील कुमार सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 35 वर्ष निवासी इब्राहीमपुर जिला अलीगढ़ शादी-विवाह में हलवाई की ठेकेदारी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह सिढ़पुरा में हलवाई का काम करने के बाद अपने कारीगरों के साथ कासगंज जा रहे थे। रास्ते में अमांपुर सिढ़पुरा तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-टाॅली ने ईको में टक्कर मार दी। टक्कर लगाने से चालक सुनील की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मोर्य ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है।
Subscribe to my channel


