ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भारतीय किसान संघ ने की बैठक, किसान गर्जना रैली को लेकर की चर्चा…

कासगंज: अमांपुर दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले भारतीय किसान संघ की किसान गर्जना रैली के लिए कस्बा के बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में भारतीय किसान संघ ने रैली को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रान्तीय संगठन मंत्री किसान संघ धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 19 दिसंबर को किसानों की मांगों को लेकर किसान गर्जना रैली में जाने की अपील की। इस अवसर पर विभाग गौ सेवा प्रमुख जागन सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष यतेन्द्र शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष रनवीर चौहान, शिव कुमार सोलंकी, शिशुपाल सिंह, गिरन्द सिंह, गो सवर्धन प्रमुख सुरेंद्र सिंह, प्रभात सोलंकी, विशन कुमार, खंड कार्यवाह सत्यवीर सिंह, राकेश शास्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष अलीगंज रमन मिश्रा, हरी शंकर आदि रहे।

Related Articles

Back to top button