ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायते

कासगंज: सहावर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचे जहां समाधान दिवस में क्षेत्रीय जनशिकायतों को सुना गया। इस दौरान अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाने पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए गए है। इस दौरान सहावर थाना में अधिकारियों को साफ-सफाई संतोषजनक मिली।
Subscribe to my channel


