ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: क्षेत्राधिकारी डीके पंत ने पुलिस बल के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च…

आकाश गुप्ता। अमांपुर

कासगंज: पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को क्षेत्राधिकारी सहावर डीके पंत के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल हरीश कुमार, सुधीर यादव, प्रेमपाल सिंह, कस्टेबल सतीश कुमार, अरूण कुमार, बिजेश कुमार, सुनीता कुमारी, प्रीति, पर्वती, मीनू, सहित आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button