भिलाई: महिलाओं के सम्मान में हर कदम से कदम मिलाकर चलूंगी- सुभद्रा सिंह
हर कार्यक्रम में हर महिला का सम्मान- रेणुका सिन्हा

दुर्ग: भिलाई शहर के केम्प 1 वार्ड 27 में मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मितानिन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व पार्षद सुभद्रा सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेणुका सिन्हा ने की।
इस दौरान गीतसंगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संवोधित करतें हुए सुभद्रा सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हर कदम से कदम मिलाकर चलूंगी। पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा ने बताया कि मितानिन के काम प्रतिदिन सुबह से प्रारंभ हो जाता है। और सेवा कार्य करने वाले का हमेशा सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में सभी महिलाओं का फूलमालाओं से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा ने किया। इस अवसर पर श्रीमती रेणुका डी एम अवस्थी डी सी गारेवल विकास अधिकारी मान प्रभाकर जनबंदु बल्देव साहू सोनू आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


