ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: प्रत्येक व्यक्ति को प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को अपने अंदर निहित करना चाहिए- गौर

कासगंज: न्यौली याकूतगंज  में विगत बरसो से चली आ रही भव्य रामलीला के इस वर्ष के आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्री रामलीला मंच का शुभारंभ युवा भाजपा नेता मोहित गौर ने फीता काटकर पूजा अर्चना  की। शुभारंभ के दौरान मोहित गौर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को अपने अंदर निहित करना चाहिए। इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति के सभी सदस्य  व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अभय सोलंकी,जिला कार्यकारणी सदस्य जसवंत सोलंकी अजय सोलंकी,विजय सोलंकी प्रधान,अवनीश सक्सेना,  छोटू सोलंकी,राकेश पुंडीर गिरजासंकर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button