ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: थाना ढ़ोलना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही से दो शातिर अफीम तस्कर गिरफ्तार,

कासगंज: पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार को चैकिंग के दौरान थाना ढोलना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्यवाही से हजारा नहर पुल के पास से दो शातिर अफीम तस्कर मोहनलाल पुत्र ओमवीर सिंह निवासी गढौली थाना मिरहची जनपद एटा , विकास बाबू पुत्र कुँवरपाल निवासी गढौली थाना मिरहची जनपद एटा को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। अभियुक्तगण की गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 328/2022 धारा 18/20 NDPS बनाम अभियुक्त मोहनलाल व अभियुक्त विकास उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Subscribe to my channel


