ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने आठवी बार चुना रामसेवक को अध्यक्ष…

कासगंज: सिढ़पुरा में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने सर्व सम्मति से रामसेवक वर्मा को आठवी बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। इस दौरान सिढ़पुरा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद गंगासागर सेवा समिति के सचिव रवीश गुप्ता मिक्की ने अध्यक्ष रामसेवक वर्मा को फूलमाला पहना कर शुभकामनाएं दी। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोगो ने फूलमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल वर्मा, मुन्नालाल वर्मा, कैलाश वर्मा, संजीव वर्मा, संतोष वर्मा, राजीव वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, हरभजन वर्मा, अमित वर्मा, राजेश वर्मा, ब्रजकिशोर वर्मा, सन्जू वर्मा, चंद्रभान वर्मा, आदेश वर्मा, दीपक वर्मा, अनमोल वर्मा, शिवाशू वर्मा, गोपाल वर्मा, नितिन वर्मा, संजय वर्मा, प्रकाश वर्मा, अंकुश वर्मा, मोहित वर्मा सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


