ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सवारियों से भरा टेंपो पलटा, सात सवारियां घायल

कासगंज: पटियाली गंजडुंडवारा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत सात लोग घायल हो गए। इस दौरान  अमापुर निवासी शेर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शेर, मीना बेगम पत्नी शाहिद खान, जाहिरा बेगम पत्नी जाहिद खान, मुस्कान पत्नी तैमूर, अमरीन पत्नी मुकीम, शाहिदा पत्नी मुशीर सभी लोग टेंपो में सवार होकर एक एक गमी में शामिल होने के लिए ग्राम गोटिया थाना जैथरा जिला एटा गए हुए थे। सोमवार की शाम वापसी आते समय पटियाली कस्बा के समीप गंजडुंडवारा मार्ग पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में टेंपो चालक शोएल पुत्र मुख्तार निवासी जवाहर पुर थाना पिलुआ जिला एटा समेत यह सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा पटियाली सीएचसी भेजा गया। गंभीर हालत होने पर अमरीन को उच्च चिकित्सालय रैफर कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button