ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पंचकोसी परिक्रमा को मातृ शक्ति ने किया जनजागरण…फिर

कासगंज: अमांपुर सोरों में चार दिसंबर को निकलने वाली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर जिला संयोजक बजरंग दल दीपक गुप्ता और समाज सेविका सुलोचना गुप्ता के नेतृत्व में मातृ शक्ति के द्वारा परिक्रमा के लिए जनजागरण किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी निकालकर जन जागरण किया। मंगलवार को महिलाओं ने नगर में भ्रमण कर लोगों को परिक्रमा में सहभागिता करने को प्रेरित किया। पंचकोसी यात्रा के लिए जनजागरण यात्रा गुडमंडी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य वार्डों में भजन कीर्तन गंगा माता के जयकारे लगाते हुए घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर चार दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button