ब्रेकिंग न्यूज़

एबीवीपी के प्रशिक्षण शिविर में छठे दिन दिया गया मेहंदी एवं रंगोली का प्रशिक्षण

दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कासगंज द्वारा आयोजित किए जा रहे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के छठवें दिवस पर छात्राओं को मेहंदी और रंगोली का  एवं जुडो कराटे का प्रशिक्षण रोजाना की तरह विशेष रूप से दिया गया।जिसमें मेहदी एवम रंगोली दोनों का प्रशिक्षण एक्सपर्ट दानमनी द्वारा दिया गया। शिविर में प्रांत सह मंत्री तेजेन्द्र लोधी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आज देश की महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं और सभी क्षेत्रो मे आगे बढ़ रही हैं विद्यार्थी परिषद से जुड़कर हमे राष्ट्र और समाज मे जुड़ने का मौका मिलेगा। दौरान जिला मीडिया प्रमुख राहुल वर्मा ने  समाज मे महिलाओ को बराबर का हक है उसके अनुसार छात्राओं को आगे आने के लिये प्रेरित किया। नगर मंत्री अंकित पाठक ने  सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर प्रान्त सह मंत्री तेजेन्द्र लोधी,जिला मीडिया प्रमुख राहुल वर्मा,नगर मंत्री अंकित पाठक,नगर सहमंत्री यश मिश्रा, नगर प्रचार प्रमुख अभिषेक दुबे,नगर सह आंदोलन प्रमुख हिमांशु लोधी,नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम पांडे,पल्लवी यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button