कासगंज: सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर कई संगठनों में दिया जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना

कासगंज: नगर पालिका सोरो के सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ व कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले जिला अधिकारी कार्यालय पर 2 घंटे का सांकेतिक धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान
उप जिलाधिकारी ने एडीएम की संस्तुति पर नगरपालिका घोटाले की जांच हेतु एक सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें ज्ञापन से संबंधित समस्त बिंदुओं पर कमेटी गंभीरता से विचार कर अपनी रिपोर्ट एडीएम को सौंपेगी। नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण निदान और दोषी कर्मचारियों को दंडित करने हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन की मांग की है। इस पर एडीएम की संस्तुति पर नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच हेतु एक 5 सदस्य टीम का गठन किया गया है। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम पटियाली को बनाया गया है इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक शर्मा शर्मा अबरार अर्जुन बबलू राहुल रोहित विशु अशोक राम सिंह कपिल पंडित रामदास विश्वकर्मा कमल बबलू रोहित सतीश आदि रहे।
Subscribe to my channel


