ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत…फिर

कासगंज:  सोरों सहावर रोड पर बीते 24 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में 27 28 नवंबर की रात्रि 2:30 पर मौत हो गई। घटना का मुकदमा मृतक की पत्नी कुंती देवी पत्नी जय सिंह निवासी ग्राम लखमीपुर सुंदर सिंह थाना सहावर ने दर्ज कराया है जानकारी के अनुसार  जयसिंह अपनी हीरो हौंडा मोटरसाइकिल पर सवार होकर 24 नवंबर की शाम 6:00 बजे अपने गांव वापस जा रहा था कि तभी नगला बोहरे के पास आगे चल रही ट्रैक्टर में पीछे से बाइक सवार टकरा गया दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के दौरान मौत हो गई घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

Related Articles

Back to top button