कासगंज: भाकियू (स्वराज) की प्रदेश मंत्री बनी, महिमा शर्मा,खुशी की लहर
महिमा शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

कासगंज: न्यौली भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) संगठन लगातार मजबूत हो रहा है,गांव गांव जाकर शीर्ष नेतृत्व पंचायतें भी कर रहा है। इस दौरान किसानों को जोड़ने का काम भी लगातार चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) एक किसान संगठन है,किसानों की सेवा में हमेशा तत्पर रहता है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय जी हैं। आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) से मानपुर नगरिया जिला कासगंज निवासी महिमा शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय जी द्वारा प्रदेश मंत्री (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने किसानों की सेवा हेतु एक शपथ भी दिलाई और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महिमा शर्मा प्रदेश मंत्री ने कहा मैं किसानों की सेवा पूरी इमानदारी निस्वार्थ भाव से करती रहूंगी जहां किसान मजदूर गरीब का अहित होगा कोई भ्रष्ट अधिकारी किसानों का शोषण करेगा तो उसके खिलाफ मजबूती के साथ वहां अपनी टीम के साथ तैयार खड़ी रहूंगी,उसकी गलत नीतियों का विरोध करुंगी। वही महिमा शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने में क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर राष्ट्रीय आई.टी सेल प्रमुख,भाकियू (स्वराज) प्रवीन शर्मा मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


