कासगंज: अमांपुर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ…फिर मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा

कासगंज: अमांपुर के इन्द्रानगर स्थित श्रीराधा-कृष्ण मदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक विधार्थी कार्य विभाग के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान पंचकोसीय परिक्रमा में सहभागिता करने पर मंथन किया गया। बजरंगबली की प्रतिमा के सम्मुख दीप।प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। विधार्थियों के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर धीरज गुप्ता सर्राफ, आचार्य रामखिलाडी उपाध्याय, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल साहू, अनुज अग्रवाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, शिवा गुप्ता, अनंत यदुवंशी, विजय सोलंकी, पुष्पेंद्र वर्मा, देवगुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


