ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर के हरथरा मार्ग पर साल भर से पड़ी गिटिटयां, अब तक नही बनी 1 किलोमीटर लंबी सड़क,ग्रामीण परेशान

हरथरा मार्ग पर गिट्टी तो बिछाई पर डामर डालना भूल गए जिम्मेदार

कासगंज: विकास खण्ड अमांपुर के सहावर रोड पर स्थित हरथरा गांव की सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान है। हरथरा गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग गिट्टीयां तो बिछाई गई है। लेकिन एक साल बाद भी उस पर डामर डालकर पिचिंग का कार्य नही किया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना होता है। अमांपुर से डेढ किलोमीटर दूर हरथरा गांव राजस्व गांव होने के वाबजूद बदहाली का शिकार है। ढाई सौ परिवार की आबादी वाले इस गांव से प्रधान और जनप्रतिनिधि अनजान है। गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे अंतराल से गिटिटयां पड़ी हुई है। पर अभी तक से निर्माण कार्य पूरा नही हुआ है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से एक किलोमीटर लंबी सड़क पर सितंबर 2021 में लाल गिट्टीयां डाली गई। लेकिन आगे का कार्य करना जिम्मेदार भूल गए। जिसके बाद से अभी तक उस पर डामरीकरण नही किया गया है। गिट्टी बिछी होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही दो पहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतें होती है। छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। गांव में आने जाने के लिए कोई भी उपयुक्त रास्ता नही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के निदान की मांग की है।

आचार्य अवनीश वशिष्ट हरथरा ने बताया कि पिछले एक साल से हरथरा सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। सड़क पर पड़ी गिट्टी से निकलने में काफी दिक्कत होती है।

आचार्य विश्वनाथ वशिष्ट हरथरा ने बताया कि मुख्य मार्ग पर लाल गिट्टी पड़ी हुई है। एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। अभी तक काम पूरा नही किया गया है। गिट्टी पर दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे है।

आचार्य शंकर वशिष्ट हरथरा ने बताया कि मुख्य मार्ग का पिछ्ले वर्ष सितंबर माह में निर्माण शुरू हुआ था। जिसमें गिट्रिटयां डालकर मार्ग को छोड़ दिया गया है। लेकिन डामरीकरण नही कराया गया है। इसी रास्ते से प्रतिदिन बच्चों का स्कूल से आना जाना होता है। जिन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रावव किशोर वशिष्ट हरथरा ने बताया कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे किए जाते है। और जीतने के बाद आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि ने मुड़कर नही देखा है।

 

Related Articles

Back to top button