ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पंचकोसी परिक्रमा के लिए अमांपुर के युवाओं में दिखा उत्साह…फिर

कासगंज: अमांपुर में पंचकोसी परिक्रमा के लिए लगातार जन जागरण अभियान चल रहा है अभियान के तहत कुसमा देवी महाविद्यालय में जाकर स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में परिक्रमा में सहभागिता करने को कहा वहीं जिला शारीरिक प्रमुख आदित्य नंदन ने बताया कि इस परिक्रमा में सहभागिता लेने के लिए बहुत-बहुत दूर के संत मथुरा, काशी, अयोध्या आदि स्थानों से आ रहे हैं जगतगुरु शंकराचार्य जी भी परिक्रमा में शामिल रहेंगे इस शुभ अवसर पर हम सब को भी परिक्रमा लगानी चाहिए परिक्रमा लगाने के फायदे बताएं वहीं नगर प्रचारक राहुल कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है यानी अधिक से अधिक संख्या में युवा वर्ग को इस परिक्रमा में शामिल होना चाहिए बहनों से कहा आग नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं खण्ड व्यवस्था प्रमुख योगेन्द्र प्रतिहार  ने बताया यह परिक्रमा विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हो रही है यह परिक्रमा सामाजिक परिक्रमा बने इसलिए संघ ने सामाजिक सद्भाव पंचकोसी परिक्रमा का नाम दिया है इस अवसर पर आदित्य नंदन जिला शारीरिक प्रमुख, राहुल कुमार नगर खंड प्रचारक, योगेंद्र प्रतिहार खंड व्यवस्था प्रमुख, भानु, दिनेश, मुनेश, सचिन, विजय , राकेश , गौरव, अनुज , राहुल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button