कासगंज:मार्गशीर्ष मेले में पड़ने वाले गंगा स्नान को लेकर किया जाएगा रूढ़ डायवर्ड

कासगंज : कोतवाली सोरों क्षेत्रान्तर्गत में दिनांक 30.11.2022 से 17.12.2022 तक मार्गशीर्ष मेला का आयोजन चल रहा है।। यह मेला उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीनतम मेलाओं में से एक है। इसी अवधि में दो प्रमुख गंगा स्नान मोक्षदा एकादशी दिनांक 03.12.2022 एवं पूर्णिमा दिनांक 08.12.2022 को पड़ रहे है। उक्त पर्व पर राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उ०प्र० के विभिन्न जनपदो से काफी संख्या में श्रद्वालु स्नानार्थ कछला घाट, लहरा घाट व हरि की पैड़ी पर आते है। इसी अवधि में दिनांक 04.12.2022 को पंचकोषीय परिक्रमा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग एक लाख से अधिक व्यक्तियों के सम्मिलत होने की सम्भावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण यातायात के दृष्टिगत सम्पूर्ण सोरों क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं तथा इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस प्रबंध कराये जा रहे है।उक्त अवसर पर यातायात की समुचित व्यवस्था बनाये रखने हेतु मेला मार्गशीर्ष के प्रमुख गंगा स्नान मोक्षदा एकादशी दिनांक 03.12.2022, दिनांक 04.12.2022 को पंचकोषीय परिक्रमा एवं पूर्णिमा दिनांक 08.12.2022 को अत्यधिक भीड होने के कारण कासगंज-बरेली मार्ग पर उक्त तिथियों की पूर्व सायं से अगले दिन सांयकाल तक जनसामान्य के लिये आवागमन हेतु पूर्णतयाः बन्द रहेगा। उक्त तिथियों को एटा की तरफ से कासंगज होकर बदयू की ओर जाने वाले छोटे वाहन / रोडवेज बस सौरभ ढावा से मण्डी वाईपास होकर अमांपुर रोड से सिढपुरा / पटियाली / गंजडुण्डवारा होते हुये बदयू जायेंगे। इसके अतिरिक्त हाथरस व अलीगढ़ से आने वाले छोटे वाहन / रोडवेज बसों को गोरहा नहर पुल से चॉडी चौराहा सहावर / गंजडुण्डवारा होते हुये गन्तव्य को जाने दिया जायेगा, तथा जो बसें रोडवेज बस स्टैण्ड से संचालित होगी तथा बदॉयू से कासगंज आयेगी उन्हे राजकोल्ड चौराहे से मण्डी समिति अमांपुर/ सिढपुरा / पटियाली होकर आने व जाने दिया जायेगा। चांडी चौराहे से कोई भी वाहन गोरहा की तरफ नही आने दिया जायेगा तथा चाँडी चौराहे से कोई भी छोटा व मध्यम वाहन सहावर को नही जायेगा, जो वाहन चॉडी चौराहे पर पहुचेगें वह वाहन नहर के रास्ते से सहावर जायेगे।
Subscribe to my channel


