ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: मतदाता सूची को अद्यावधिक शुद्ध एवं सही कराने में करें सहयोग

कासगंज:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रांे की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 09 नवम्बर 2022 को कर दिया गया।  09 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2022 तक जनपद कासगंज में प्रारूप-6 पर परिवर्धन के लिये 6610, प्रारूप-7 पर अपमार्जन के लिये 4286 तथा प्रारूप-8 पर संशोधन के लिये 504 दावे व आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
   अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए0के0श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुये जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी संस्थान तथा नागरिकों से अपेक्षा की है कि मतदाता सूची को अद्यावधिक शुद्ध एवं सही तैयार कराने के लिये पूर्ण  सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button