ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पंचकोसीय परिक्रमा में सहभागिता के लिए अमांपुर में मातृशक्ति ने जगाई अलख…

कासगंज: अमापुर में सामाजिक सद्भाव पंचकोसीय परिक्रमा अभियान को लेकर कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों एवं मातृशक्तियों ने पत्रक बांटकर अभियान में भागीदारी की अपील की। घर पर जाकर पत्रक वितरण के माध्यम से करीब 200 परिवारों में 4 दिसंबर को पंचकोशी परिक्रमा सोरों जी के लिए अनुरोध किया गया। विधायक हरिओम वर्मा के आवास पर प्रधानों के साथ बैठक हुई। जिसमें नगर प्रचारक राहुल कुमार ने बताया हम प्रमुख लोग माने जाते हैं हम लोगों को आगे बढ़कर आना चाहिए समाज का काम है ईश्वर का काम है ईश्वर के काम में सभी को भेदभाव मिटाकर आगे बढ़ाना चाहिए वही विधायक हरिओम वर्मा ने सभी से कहा के अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की बैठक कर अधिक से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंचे ऐसा सभी से अनुरोध करना है और इस परिक्रमा में को सहभागी  बनना चाहिए माता बहनों को भी आगे आना चाहिए। हम बहनों को आगे बढ़कर सभी कार्यो में हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रचारक अशोक जी, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, अनीता गुप्ता, गीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, ममता गुप्ता, रीमा गुप्ता, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, रीना गुप्ता, रीतु गुप्ता आदि मौजूद रही।

 

Related Articles

Back to top button