कासगंज: पंचकोसीय परिक्रमा में सहभागिता के लिए जगाई अलख
पंचकोसी परिक्रमा को लेकर अमापुर में देखा उत्साह, सहभागिता करने की अपील

कासगंज: अमापुर सामाजिक सद्भाव पंचकोसीय परिक्रमा अभियान को लेकर कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों एवं मातृशक्तियों ने पत्रक बांटकर अभियान में भागीदारी की अपील की। घर पर जाकर पत्रक वितरण के माध्यम से करीब 200 परिवारों में 4 दिसंबर को पंचकोशी परिक्रमा सोरों जी के लिए अनुरोध किया गया। विधायक हरिओम वर्मा के आवास पर प्रधानों के साथ बैठक हुई। जिसमें नगर प्रचारक राहुल कुमार ने बताया हम प्रमुख लोग माने जाते हैं हम लोगों को आगे बढ़कर आना चाहिए समाज का काम है ईश्वर का काम है ईश्वर के काम में सभी को भेदभाव मिटाकर आगे बढ़ाना चाहिए वही विधायक हरिओम वर्मा ने सभी से कहा के अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की बैठक कर अधिक से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंचे ऐसा सभी से अनुरोध करना है और इस परिक्रमा में को सहभागी बनना चाहिए माता बहनों को भी आगे आना चाहिए जिला प्रचारक अशोक जी ने अमापुर नगर स्टेट बैंक कॉलोनी व नगला मुख्तार मैं मातृशक्ति की बैठक कर मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में इस परिक्रमा में सहभागी होने को कहा बताया कि अब समय बदल गया है। हम बहनों को आगे बढ़कर सभी गांव में हिस्सा लेना चाहिए।
Subscribe to my channel


