ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: लापता महिला का मिला शव, गुमशुदा महिला का एमबुलेंस में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

कासगंज: अमांपुर के नगला लीलाधर गांव में शुक्रवार की रात एक महिला का शव अलीगढ से लीलाधर गांव में लाया गया। शव को लाने वाला युवक एमबुलेंस चालक को किराए के रूपये देकर अभी आने की बात कहकर फरार हो गया। युवक के नही आने चालक ने ग्रामीणों को जानकारी दी। गुमशुदा महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को एमबुलेंस से निकालकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। उसकी खिनाख्त अर्चना यादव उर्फ रिंकी 40 वर्ष पत्नी सुभाष यादव निवासी नगला लीलाधर के रूप में हुई। मृतक महिल जुलाई 2022 से लापता थी।उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट स्वजन द्वारा अमांपुर कोतवाली में लिखाई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Related Articles

Back to top button