ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर नगर पंचायत ने चलाया सफाई अभियान

नगर के खाली स्थानों पर पड़े कूड़े को साफ करा रही नगर पंचायत

कासगंज: अमांपुर में शासनादेश के अनुसार प्रदेश के 75 जिलों की 750 नगरीय निकायों में लगातार 75 घंटे सफाई अभियान चलाकर जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट) अभियान के तहत विशेष सफाई कार्य कराया गया। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान, ईओ दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में कस्बा के पुराना थाना परिसर, ब्लाॅक के सामने, कॉलेज के सामने खाली मैदान में पड़ी गंदगी को नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने साफ किया। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि जीवीपी अभियान के तहत कूड़े वाले स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। बच्चों के लिए ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी।
नगर में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।खाली मैदानों, तालाबों एवं प्लॉटों में पड़ी गंदगी को साफ कराया जा रहा है। सफाई के बाद मैदानों में कूड़ा डालने पर संबंधित व्यक्ति पर एक से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर सफाई नायक दिनेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज यादव, हिमाचल, चोबसिंह यादव, सुनील कुमार, रोशन, रीना आदि रहे।

Related Articles

Back to top button