ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: जनजागरण यात्रा निकाली, संघ ने परिक्रमा के लिए लोगों को किया जागरूक
सोरों सूकर क्षेत्र में चार दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा आयोजित होगी

कासगंज: अमांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह के निर्माण दिवस पर सोरों सूकर क्षेत्र में चार दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा आयोजित होगी। आयोजित होने वाली पंचकोशी परिक्रमा के लिए कस्बा में जनजागरण यात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से शुरू हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघचालक राकेश पाराशर, सद्भभाव प्रमुख धीरज गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को चार दिसंबर को होने वाली पंचकोशी यात्रा में जाने जागरूक किया। इस अवसर पर धीरज गुप्ता सर्राफ, विजय प्रकाश गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, राहुल कुमार, गौरव गुप्ता, अनुज अग्रवाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, रजत गुप्ता, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार आदि रहे।
Subscribe to my channel


