कासगंज: निकाय चुनाव में कहीं भी कोई आरक्षण भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कराएगी- सांसद

कासगंज: गंजडुंडवारा नगरपालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सौन्दर्यकरण के तहत माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने किया। कार्यक्रम में बाबू जी कल्याण सिंह आरोग्य वाहन के साथ नगर में कराये गये एक दर्जन से अधिक निर्माण कार्यों की शिला पट्टिकाओं का अनवारण भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजू भैया विशिष्ट अतिथि डॉ. सुखवीर सिंह यादव रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक सुरेश चंद्रा ने की। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कहीं भी कोई आरक्षण भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कराएगी। सांसद ने हरनारायण इंटर कालेज में नगरपालिका द्वारा लगाये गए 21 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भी अनवारण किया। इस दौरान विद्यायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, राम चंद्र सिंह चौहान, सुरेश चंद्र आर्य, डॉ. राजीव , अवधेश गुप्त, मनोज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, ध्रुव महाजन, अखंड प्रताप सिंह विप्पू भैया मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


