ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: बाइक सवार युवक पोल से टकराया, मौत

कासगंज: सोरोंजी: तीर्थंनगरी में रात्रि में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक विद्युत पोल से जा टकराया, पुलिस ने उसे गम्भीर अवस्था मे सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया,राजाबाबू पुत्र पप्पू 24 वर्ष निवासी चन्दन चौक रात्रि में बाइक से जा रहा था तभी बाईपास पर कमलेश पेट्रोल पंप के पास एक विद्युत पोल से जा टकराया, सिर में गम्भीर चोट होने के कारण उसकी नाक व मुंह से खून बहने लगा, सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया
Subscribe to my channel


