ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कासगंज: स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत ने दिलाई स्वच्छता की शपथ…

अमांपुर में छात्र छात्राओं और नगर पंचायत कर्मियों को स्वच्छता के संकल्प के लिए शपथ दिलाई...

कासगंज:अमांपुर में शासन के आदेश अनुसार नगर निकायों में चलाए जा रहे जीवीपी अभियान के अंतर्गत सोमवार को ईओ दीपिका शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए कस्बा के प्रथामिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य लोगों एवं नगर पंचायत कमियों को नगर को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में जरूरी है। यदि हमारे आस-पास स्वच्छता होगी तो बीमारियां भी अपने आप कम हो जाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और बिना स्वच्छता के स्वस्थ जीवन शायद मुमकिन ही नहीं है। गंदगी कीटाणुओं का घर होता है। यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ आस पास के जगहों की सफाई भी आवश्यक है। इसी बीच राष्ट्रगान के साथ 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय अभियान का समापन किया गया। इस अवसर चेयरमैन चांद अली खान, ईओ दीपिका शुक्ला, प्रधानाचार्य राजीव अग्रवाल, गोपाल बाबू शर्मा, मुकेश बाबू, संजू यादव, उदित प्रताप, अतुल कुमार, विपन कुमार, सफाई नायक दिनेश कुमार, दरवेश फौजी, बबलू यादव सभासद, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरबाज खान, हिमाचल, चोबसिंह, महाराज सिंह, सूरज यादव, ओमकार यादव, दीपक कुमार मौजूद रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button