ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सफाई होने के बाद नाली, सड़क पर कूड़ा डाला तो लगेगा जुर्माना, कराई मुनादी

अमांपुर नगर पंचायत ने मुनादी कर दी चेतावनी...

कासगंज: अमांपुर में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर में मुनादी कराई गई। मुनादी के जरिए नगर में सफाई होने के बाद नाली, सड़क और सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने वालों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग, स्टाॅक रखने और बिक्री करने वालों से अब जुर्माना वसूलने की चेतावानी दी है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि सफाई होने के बाद लोग नालियों में कूड़ा डाल देते है। इससे यह चोक हो जाती है। उन्होने कहा कि अब सड़क, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा  डालने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होने कहा कि बाजारों और मोहल्लों में नगर पंचायत सफाई गाड़ी के जाने के बाद घरों से निकाल कर कूड़ा न डालें। घरों में इस्टबिन में कूड़ा इकट्ठा करते रहें। कूड़ा गाड़ी पहुंचने पर उसमें डाल दें। वही नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। सोमवार को नगर पंचायत ने नगर में कर्मचारी को भेजकर माइक के जरिए मुनादी करा दी।

 

Related Articles

Back to top button