ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: अभी से कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहे-बृजेश बिचपुरिया

पार्टी की मजबूती के लिए मिल जुलकर कार्य करें

दुर्ग- भिलाई: भिलाई नगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कैंप मंडल द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक बाल मन्दिर, कैम्प-2 में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गई। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया गया जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि आगामी समय में विधानसभा व लोकसभा के चुनाव होने है, अभी से कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें और पार्टी की मजबूती के लिए मिल जुलकर कार्य करें। इस अवसर पर  जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय दानी, करण कन्नौजिया जी, अमर सोनकर, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, भाजयुमो नेता अमित मिश्रा, लतेल यादव, संजय जायसवाल, अखिलेश सिंह, पार्षद विनोद चेलक, लक्ष्मी धर्मेंद्र दीवाकर, प्रियंका भोला साहु, लक्ष्मी साहु, पुर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, विजय सिंह प्रदीप सेन गुप्ता, नासीर भाई, प्रदीप पांडेय, अजहर कुरैशी, अरविन्द वर्मा, रोहित यादव, अवतार सिंह, नीरज तिवारी, धर्मेन्द्र, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, अशोक गुप्ता, तरुण सिंह, प्रदीप मल, शांता बाई जंघेल, इन्दु कौर, रश्मि साव, आशुतोष तिवारी, राजेश सिंह, तरुण देवांगन, गुरजीत सिंह, शमीम, बैद्यनाथ झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button