ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: जीएसटी टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप, बाजार में दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर हटते दिखाई दिए व्यापारी

कासगंज: सोरों अमांपुर में जीएसटी टीम के भय से बंद रहे बाजार

कासगंज: सोरों अमांपुर कस्बा में जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को मूंगफली ठेला संचालक पर कार्रवाई कर नोटिस दिया। जीएसटी नंबर लेने का दिया आदेश। दुकानदार परेशान अमांपुर कस्बा में जीएसटी चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोरों शुक्रवार को तीसरे दिन भी जीएसटी टीम की छापामारी की सूचना पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वही इस तरह छापेमारी करने से व्यापारी भयभीत नजर आए। व्यापारियों ने टीम के आते ही अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। देखते ही देखते बाजार पूर्णता बंद हो गया।छोटे से बड़े व्यापारी भयभीत नजर आए। व्यापरियों में छापामारी को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी।  जीएसटी टीम लगभग एक घंटे तक कस्बा में रही। बाजार बंद होने से सामान लेने आए ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कस्बा में पूरे दिन जीएसटी टीम की कार्रवाई की अफवाहें उड़ती रही।

 

Related Articles

Back to top button