ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: ईओं दीपिका शुक्ला ने कान्हा गौशाला का नए अंदाज किया निरीक्षण…फिर

आदर्श नगर पंचायत की कान्हा गौशाला का ईओ दीपिका शुक्ला ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

कासगंज: अमांपुर के मोहनपुर रोड पर स्थित कान्हा गौशाला का शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने निरिक्षण किया। गोशाला कर्मियों को शासन के निर्देशानुसार गोवंश को समय से हरा चारा और पानी की माकूल व्यवस्था कराने के साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वही गौशाला में गौवशों के रख रखाव भूसा, हरे चारे,पानी की समुचित व्यवस्थाओं को देखा। गौशाला कर्मीयों से गोवंश संबंधित जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौशाला की साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। गोवंशों को चारा, पानी, समय से उपलब्ध हो। गोशाला परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर परलिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा सुनील गुप्ता, डाॅ शेर सिंह, मुकेश बाबू, संजू यादव, ओमकार यादव, अरबाज खान, आकाश गुप्ता सर्राफ, हुकुम सिंह, राजा सोलंकी, सफाई नायक दिनेश कुमार, दरवेश फौजी, बबलू यादव, हुकुम सिंह आदि रहे।श

Related Articles

Back to top button