ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: रंगशाला के ट्रेक्टर की टक्कर बाइक सवार दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

कासगंज-पटियाली: दरियावगंज के निकट ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पटियाली सीएससी भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय दूसरे ने भी दम तोड दिया।घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की शाम 42 वर्षीय कन्हैया पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम श्री नगला थाना पटियाली एवं 45 वर्षीय लाल सिंह पुत्र विजयपाल निवासी गंगपुर थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद जो बाइक पर सवार होकर थाना दरियावगंज जा रहे थे,  जैसे ही दरियावगंज के निकट पहुंचे, इसी दौरान रंगशाला चढ़ाने जा रहे ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पटियाली लाया गया जहां चिकित्सकों ने लालसिंह को मृत घोषित कर दिया, हालत नाजुक देख कन्हैया को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं इलाज को ले जाते समय कन्हैया ने भी दम तोड दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया है।

 

Related Articles

Back to top button