ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: मानपुर नगरिया में किताब पा बच्चों के खिले चेहरे
शेरवानी इण्टर कालेज में अब तक नहीं आई है अंग्रेजी की किताब

कासगंज: न्यौली मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के छात्रों को किताबों का वितरण किया गया , किताब पा कर बच्चों के चहरे खिल उठे । बताते चलें कि सत्र प्रारंभ हुए 8 माह बीत चुके हैं, अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी सम्पन्न हो चुकी हैं किन्तु अभी तक विभाग द्वारा बंटने वाली निशुल्क किताबें उपलब्ध नहीं करायी गयी थी । शेरवानी इंटर कॉलेज के शिक्षक श्रवण कुमार कुशवाहा ने बताया कि अब भी कक्षा 6 की अंग्रेजी विषय की किताब विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई हैं । जो क़िताबें उपलब्ध करायी गयी हैं उन्हें छात्रों को बांट दिया गया है ।
Subscribe to my channel


