ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: एन आर पब्लिक स्कूल में यातायात के नियमों के प्रति जागरुकता का पाठ पढ़ाया एवं विद्यार्थियों ने ली शपथ

कासगंज:  दीप कुमार पंत (कासगंज सी.ओ.ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश भी जारी किए तथा शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत में दीपकुमार पंत  सी.ओ व उनकी टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान मां सरस्वती जी को नमन करते हुए विद्यालय प्रबंधक विवेक कुमार राजपूत एवं सी.ओ सर ने कार्यक्रम को गति प्रदान की। उन्होंने बताया कि जब भी सड़क पार करें तो पहले दोनों तरफ देखें, अगर कोई वाहन आ रहा हो तो उसके गुजरने का इंतजार करें और सड़क खाली होने के बाद ही पार करें। इसके बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षकों, वैन ड्राइवर और कंडक्टरों को रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी। इसके विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री विवेक कुमार राजपूत, प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका बजाज एवं समस्त स्टाफ और सभी विद्यार्थियों ने मिलकर शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सारिका बजाज एवम् उपप्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर एम. के. सोलंकी, कुलदीप शर्मा, पी सिंह, भूपेंद्र कुमार, श्वेता सिंह, अमित उपाध्याय, जवाहर सिंह, सुमन वर्मा, निशिका पांडे, शिवम माहेश्वरी, भावना, रजनी, राजीव तिवारी, खुशबू तिवारी, बबीता राजपूत, पी.के. पांडे, हर्षिका गहलोत, गुंजन, यशी दीक्षित, दीपक वर्मा, पूनम सिंह, अनीता, रोहित पचौरी, सेवाराम, अंकुर गौर, मोह प्रकाश, अनामिका वशिष्ठ, जवाहर सिंह, प्रियांशी अग्रवाल, दीपा चौहान, अभिषेक उपाध्याय, कायनात, प्रेमपाल सिंह, सुमन यादव, रिचा, सुमनलता आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button