कासगंज: अमांपुर में चौथे दिन भी जीएसटी टीम के छापे की अफवाह से बाजार में धड़ाधड़ गिरे शटर…फिर
अमांपुर में शनिवार को जीएसटी टीम के आने की खबर पर बंद हो गई दुकाने

कासगंज: जिले में पिछ्ले तीन दिनों से जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई का असर चौथे दिन शनिवार को भी अमांपुर कस्बा के बाजार बंद के रूप में दिखा। कस्बा में शनिवार की दोपहर के समय अचानक बाजार बंद होने लगे। देखते ही देखते व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान के शटर डाल दिए। अचानक दुकाने बंद होने से लोगों में हड़कंप सा मच गया। दोपहर के समय टीम के छापा मारने की अफवाह फैल गई। जिस पर कस्बा में भगंदड़ मच गई जिसके बाद पूरा बाजार बंद हो गया। वही गली मोहल्ले के दुकानदार भी अपनी दुकानों पर ताला लगाकर बाहर बैठे रहे। करीब 2 घंटे तक बाजार में दुकानदार जीएसटी टीम को खोजते नजर आए। मगर कहीं कुछ नही मिलने के बाद दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। तो कुछ दुकानदार आधा शटर खोलकर सामान बेचते हुए नजर आए। इस दौरान छोटे, बडे, सभी व्यापारियों में खौफ का आलम रहा। हालंकि पूरे दिन जीएसटी टीम अमांपुर कस्बा में नही पहुंची।
Subscribe to my channel


