कासगंज: स्वचछता सर्वेक्षण में अमांपुर का इन्द्रानगर वार्ड और सफाई कर्मियों को मिला प्रशस्तिपत्र।
नगर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों का योगदान अमूल्य-ईओ दीपिका शुक्ला

कासगंज: अमांपुर आदर्श नगर पंचायत की तरफ से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को ईओ दीपिका शुक्ला ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए वार्ड 8 इन्द्रानगर सभासद बबलू यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, सफाई कर्मी विष्णु, कुसुमा देवी, मोना देवी, जयचंद, जितेंद्र को स्वच्छता सेनानी से सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रथम पुरस्कार नगर पंचायत के इन्द्रानगर को मिला। इओ दीपिका शुक्ला एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने आदर्श नगर पंचायत के सफाई नायक दिनेश कुमार, सफाई कर्मी विष्णु, कुसुमा देवी, मोना देवी, जयचंद, जितेंद्र को उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर उन्हें आगे ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया गया। इओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से नगर को साफ-स्वच्छ रखने की अपील की। चेयरमैन चांद अली खान ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना सभी का दायित्व है।
Subscribe to my channel


