ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अपराधियों का ठिकाना सिर्फ जेल- राजकुमार सिंह

अपराधी या तो अपराध छोड़,वरना अपराधियों का ठिकाना सिर्फ जेल

कासगंज: पटियाली नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के स्थातार्गत की जगह नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि फरार चल रहे अपराधियों को लगातार दबिश देकर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पटियाली कोतवाली का चार्ज संभालते हुए कोतवाली परिसर में समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मीटिंग में कहां कि जितनी भी समस्याएं पेंडिंग पड़ी हुई है उन समस्याओं को शीघ्रता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अगर कोई भी फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर कोतवाली परिसर में आता है तो पीड़ित फरियादी हमसे आकर बेझिझक मिले वरना किसी भी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है जनता की समस्या व सेवा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी नवागत कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी फरार चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा उन्होंने कहा के पेंडिंग पड़ी विवेचनाओं का समय से निस्तारण किया जाएगा नगर व क्षेत्र में कोई भी शांति व्यवस्था का माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई शीघ्रता से की जाएगी फरार अपराधियों की दविशें देकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा विवेचनाओं का निस्तारण समय से किया जायेगा समस्याओं को लेकर कोतवाली में पधारें किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं।

Related Articles

Back to top button