ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: राधा-कृष्ण मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा, हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
अमांपुर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

कासगंज: अमांपुर के श्री राधा-कृष्ण मदिर परिसर ददवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बजरंगबली की प्रतिमा के सम्मुख दीप।प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर रामखिलाड़ी उपाध्याय, धीरज गुप्ता सर्राफ, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, सोनू गुप्ता, हर्ष गुप्ता, करन गुप्ता, आयुष गुप्ता, शिवा गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनमोल गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


