ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सभासद के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

अनिल कुमार के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कासगंज: अमांपुर निकाय चुनाव आरक्षण तय होने के बाद कस्बा के वार्ड 4 जवाहर नगर से नगर पंचायत सभासद पद के प्रत्याशी अनिल कुमार के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ रविवार को विधि-विधान पूर्वक हवन-यज्ञ व पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने वार्ड के गण्यमान्य लोगों से आशीर्वाद लिया। अनिल कुमार ने चुनाव कार्यालय शुभारंभ के साथ ही अपना प्रचार अभियान भी डोर टू डोर तूफानी जनसम्पर्क शुरू कर दिया। इस मौके पर नौबत सिंह महात्मा, चंद्रपाल साहू, रामलाल साहू, रामअवतार सविता, बाबूराम सविता, मिजाजी लाल माथुर, वीरेन्द्र यादव, संतोष माथुर, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, बंटू कुमार, सभासद संजू साहू, गांधी सर्राफ, मंडल उपाध्यक्ष हिदेश सर्राफ, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, अनिल शर्मा, अमित गुप्ता, नरेश सविता, दीपक सविता, बंटू सविता, शिवांशू माथुर, रवि सर्राफ, नवीन साहू, शशिकांत, कृषि, निक्की, आकाश, आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button