कासगंज मे पहली बार होगा आयोजित होगा अभाविप का 63 वा प्रांतीय अभिवेशन

कासगंज: कासगंज में पहली बार आयोजित होने जा रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का 63 वाॅं प्रांत अधेवशन के निमित्त कासगंज जिले के प्रमुख कार्यकर्ता बंधुओं की बैठक श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। जिसमें प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं का प्राप्त हुआ| प्रान्त संगठन मंत्री मनीष राय जी ने बताया कि प्रान्त का अधिवेशन कासगंज में पहली बार आयोजित हो रहा है जिसमें ब्रज प्रान्त के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे। प्रान्त अधिवेशन 28,29,30 दिसम्बर को श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होगा। प्रान्त सहमंत्री तेजेंद्र लोधी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सौभाग्यशाली है जो कि पहली बार अधिवेशन कासगंज की धरती पर हो रहा है । दि जिला संग़ठन मंत्री हर्षित पाराशरी जी ने कहा सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अधिवेशन में लगेंगे। जिला संयोजक राहुल वर्मा ने बताया कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि कासगंज मे प्रथम बार प्रान्त अधिवेशन हो रहा है।इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री तेजेंद्र लोधी जी, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, सह सोशल मीडिया संयोजक अमित गुप्ता, जिला संगठन मंत्री एटा एवं कासगंज हर्षित पाराशरी हर्ष जी,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक कुशवाहा जी, कृष्णानंद उपाध्याय जी, विभाग सह संयोजक अभिनव तोमर जी,जिला प्रमुख श्री सौरभ दीक्षित जी,जिला संयोजक राहुल वर्मा जी, जिला सह संयोजक कुश गुप्ता,जिला मीडिया प्रमुख मुकेश जी ,जिला एसएफडी संयोजक रोहित देवल जी,SFD प्रमुख दीपक जैन जी, जिला एसएफएस संयोजक आशुतोष जी, जिला सोशल मीडिया संयोजक मृदुल तिवारी जी,तहसील प्रमुख श्री अंकित पुंडीर जी, तहसील संयोजक अंकित पाठक जी, नगर अध्यक्ष डॉ भारती वार्ष्णेय जी एवं जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ता आदि रहे।
Subscribe to my channel


