कासगंज:विधायक तराई के विकास के लिए खोलेंगे पिटारा

कासगंज: न्यौली। अमापुर विधानसभा के विधायक हरिओम वर्मा ने तराई क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान मानपुर नगरिया में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्या समस्याओं के बारे में बात की। इस दौरान जीएसटी विभाग की कार्यवाही के डरे हुए व्यापारी बंधुओं से वार्ता की और उनकी हर संभव मदद की बात कही। क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों की भी जानकारी प्राप्त की और जल्द ही उनके निर्माण कार्य को शुरू कराने को कहा इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही मिर्जापुर मार्ग, दोपहिया मार्ग, गउपुरा मार्ग,श्यारपुर से कुंवरपुर मार्ग बसुपुरा से रोशन नगर मार्ग पर कार्य शुरू होने वाला है इसके अलावा अपनी विधायक निधि से श्री दुर्गा मंदिर नगरिया व श्री मनकामेश्वर नाथ जी मंदिर पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया उन्होंने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र बनवाने के साथ तराई क्षेत्र के संपूर्ण विकास का भरोसा दिलाया।
Subscribe to my channel


