सीवर सैक्शन मशीन, शुद्ध पेयजल टैक, मोबाइल टॉयलेट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नगर पंचायत को मिली स्काई लिफ्ट, सीवर सैक्शन मशीन, शुद्ध पेयजल टैक, मोबाइल टॉयलेट, लोगों की समस्या होगी हल

कासगंज: अमांपुर स्वच्छ भारत अभियान के तहत आदर्श नगर पंचायत अमांपुर को स्काई लिफ्ट, सीवर सैक्शन मशीन, शुद्ध पेयजल टैक, मोबाइल टॉयलेट वाहन का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, ईओ दीपिका शुक्ला संग चैयरमेन चांद अली खान ने डोर टू डोर अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कस्बे की आदर्श नगर पंचायत को विधायक हरिओम वर्मा, ईओ दीपिका शुक्ला, चेयरमैन चांद अली खान ने दी नई सौगात नगर पंचायत की प्रकाश व सफाई व्यवस्था को और भी सुदढ़ करने हेतु स्काई लिफ्ट, मोबाइल टॉयलेट, सीवर सैक्शन मशीन उपलब्ध कराई है। जिसे नगर में लगाकर पहले से भी और प्रकाश व सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। मोबाइल टॉयलेट को लगाए जाने से नगर के अलावा बाहर के लोगों को इसकी भरपूर सुविधा मिल सकेगी। इससे पूर्व नगर में यह मशीन न होने से लोगों को अन्य क्षेत्रों से मशीन मंगवाकर सीवर खाली कराना पड़ता था। जिससे उनका काफी धन व्यय होता था। वही नगर पंचायत पंचायत में इस मशीन के आने से लोगों का कम खर्च में सीवर टैंक खाली हो जाएगा। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए स्काई लिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी। अमांपुर नगर पंचायत को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अमांपुर को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से गाड़ियों को रवाना किया। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस एक ही नारा है सबका साथ- सबका विकास। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन दिनों डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी पांव पसार रही है। ऐसी स्थिति में लोग गंदगी से बचाव के प्रति पूरी सतर्कता बरतें तथा स्वच्छता अपनाकर खुद स्वस्थ रहें एवं दूसरों को स्वस्थ रहने की सलाह दें। चेयरमैन कमांडो चांद अली ने कहा कि कस्बा में साफ-सफाई के साथ ही अपने अपने घरों को भी साफ रखना है। जिससे बीमारी नही फैलेगी। नगर पंचायत का कूड़ा उठाने वाला वाहन आपके घर के सामने से निकलेगा तो उस कूड़े को उसमें डालना है। गली या सड़क पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा जरूरत पड़ने पर और गाड़ियां, मशीन खरीदी जाएंगी। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि इन वाहनों के आ जाने से सफाईकर्मियों की मांग पूरी हो गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब नगर में कूड़ा नजर आया तो संबंधित सफाईकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, अभिजात द्विवेदी, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह यादव, हिमाचल, महाराज सिंह, चोबसिंह यादव, प्रधान संजय शाक्य, तिर्मल सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, भीमसेन, अरबाज खान, ओमकार यादव, अनिल कुमार सफाई नायक दिनेश कुमार, दीपक कुमार, भगवान सिंह, सोरन, विकास, आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


