ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अमांपुर में बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ फिर…
बजरंग दल ने आयोजित किया हनुमान चालीसा पाठ

कासगंज: अमांपुर के एटा रोड पर स्थित प्राचीन शिव मदिर परिसर में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बजरंगबली की प्रतिमा के सम्मुख दीप।प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। बजरंग दल व विधार्थियों के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर दीपक गुप्ता सर्राफ, आशीष चौहान, अखंड यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, आयुष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अनमोल गुप्ता, शिवा गुप्ता, रानू गुप्ता, शिवम चौहान, गौरव सोलंकी, राहुल राघव, दीपक सोलंकी, देव गुप्ता, भूपेश सोलंकी आदि रहे।
Subscribe to my channel


