ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च कर दिया लोगों को सुरक्षा का संदेश

अमांपुर में पुलिस सतर्क, किया पैदल मार्च

कासगंज: अमांपुर दिसबंर माह व  निकाय चुनावों को लेकर बुधवार को कस्बा में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार कश्यप ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सभी क्षेत्र में शांति व्यवसथा कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई भी अराजक तत्व किसी प्रकार से शांति भंग करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। शांति भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी।इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक सवारों की तलाशी भी ली। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल हरीश कुमार, सुधीर यादव, प्रेमपाल सिंह, कस्टेबल सतीश कुमार, अरूण कुमार, बिजेश कुमार, पर्वती, मीनू, ममता सहित आदि पुलिस कर्मी रहे।

 

Related Articles

Back to top button