ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज : ठंड से गाय की मौत, ग्रामवासियों ने दफनाया

कासगंज: पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम बीनपुर के जंगल में ठंड से मृत जंगली गाय देखी गई। बुधवार प्रातः करीब 10 बजे पूर्व प्रधान सतीश मिश्र खेतों की तरफ गए तो गाय मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुँचे ग्राम वासियों ने हिन्दू रीति रिवाज से जंगली गाय को गड्ढा खोद कर दफनाया। इस दौरान – सरिता प्रधान, जनवेज कुमार, सुमित तिवारी, मातादीन, साधू तिवारी, प्रवीण दुबे आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


